भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सपना चौधरी

Aazad Staff

Nation

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर सकती हैं । हालांकि पहले ये खबरें आ रही थी कि सपना कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकतीं है।

चर्चित हरियाणवी गायिका सपना चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर सकती हैं। हालांकि, अभी वह पार्टी में शायद शामिल नहीं होंगी। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा आलाकमान सपना को स्टार प्रचारक बना सकती है। वो दिल्ली में भाजपा के लिए वोट मांग सकती हैं। चर्चा ये भी है कि सपना को लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है।

बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं सपना के ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करने की संभावना है, जहां पर जाट और पूर्वांचल वोटरों की अच्छी खासी आबादी है। बहरहाल इसे लेकर उन्होंने कहा कि वह इसकी घोषणा स्वयं करेंगी।

हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आयी थी। जिसके बाद पता चला कि कांग्रेस उन्हें हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा सीट से चुनाव लड़ा सकती हैं। लेकिन २४ घंटे के अंदर ही सपना ने पत्रकारों के सामने आकर कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.