सांसद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद का फतवा हुआ जारी, साध्वी प्रांची ने कसा तंज

Aazad Staff

Nation

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पर देवबंद द्वारा जारी फतवे पर भाजपा नेता साध्वी प्राची ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़की मंगलसूत्र पहने तो वह हराम है लेकिन लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसाकर उन्हें बुर्का पहनाया जाए तो वह जायज है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पर देवबंद के मौलवी ने फतवा जारी किया है। दरअसल नुसरत ने हाल ही में कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की है। शादी के बाद जब वह संसद पहुंची तो उन्होंने मंगलसूत्र पहनने के अलावा मांग में सिंदूर लगाया था। गुलाबी रंग की साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी। इसी लिवाज में  नुसरत जहां ने संसद पहुंचकर सांसद के रूप में शपथ ली थी । यहीं बात मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार लगी और फतवा जारी कर दिया।

फतवा जारी किए जाने के बाद भाजपा नेता साध्वी प्राची ने मौलाना पर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम लड़की हिदू से शादी कर मंगलसूत्र पहने तो वह हराम है लेकिन लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़की बुर्का पहने तो वह जायज। साध्वी प्राची ने कहा कि अगर मुस्लिम मौलवियों को फतवे ही जारी करने थे तो तीन तलाक के समर्थन में करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि इन्होंने नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है कि उसने मंगलसूत्र क्यों पहना। साध्वी प्राची ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर यह मौलवी अभी नहीं सुधरे तो मुझे लगता है कि यह कुछ समय में पूरे इस्लाम को भी हराम करार दे देंगे।

साध्वी प्राची के इस बयान पर देवबंद के मौलवी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्राची को बेलगाम कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी औरतें देश में आग लगाने की कोशिश करती हैं। वह बेलगाम होती हैं और जुबान से आग उगलती हैं। उन्हें किसी धर्म की जानकारी नहीं है, इस्लाम तो अमन का पैगाम देता है।'  मौलवी ने कहा कि वह चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कह रही हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.