आज से फिर खुलेगा सबरीमाला मंदिर का कपाट, राज्य में बढ़ाई गई सुरक्षा

Aazad Staff

Nation

सबरीमाला मंदिर के कपाट मलयालम महीना कुंबम के दौरान मासिक पूजा के लिए मंगलवार अर्थात १२ फरवरी से १७ फरवरी तक के लिए खोला जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी वासुदेवन नंपूतिरि मंगलवार शाम मंदिर का गर्भगृह खोलेंगे।

मासिक पूजा के लिए भगवान अयप्पा का सबरीमाला मंदिर मंगलवार को एक बार फिर खुल रहा है। मंदिर मलयालम महीना कुंबम के दौरान मासिक पूजा के लिए मंगलवार १२ फरवरी से १७ फरवरी तक के लिए खोले जा रहे है।

मंदिर में इन पांच दिनों के दौरान कालाभाभिषेकम, सहस्रकलसम और लक्षर्चना समेत कई कर्मकांड पूरे किए जाएंगे। तंत्री (प्रमुख पुजारी) कंडारारू राजीवरु भी पूजा के दौरान मौजूद रहेंगे। हाल ही में संपन्न सालाना धार्मिक आयोजन में महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर बवाल मचा था। इसे देखते हुए सबरीमाला व आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है।  इस लिए पुलिस ने आस पास के इलाको में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

आशंका है कि संघ समर्थित संगठन १०से ५० वर्ष की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिस ने मंदिर के आधार शिविर निलाकल में कई प्रतिबंध पहले से लगा दिए हैं। परंपरा के अनुसार, इस मंदिर में १० से ५० वर्ष की महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकतीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। इसका अयप्पा भक्त व हिंदूवादी संगठन विरोध कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.