RRB group d PET exam 2019 : आरआरबी पटना की रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्थगित

Aazad Staff

Nation

RRB Group D PET 2019- रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway recruitment board) ने आरआरआरबी ग्रुप डी पीईटी परीक्षा (RRB Group D PET Exam) स्थगित कर दी है। अब ये परीक्षा अप्रैल में आयोजित कराई जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड, पटना की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि अब यह परीक्षा तीन अप्रैल से होगी। उन्होंने बताया कि २६ और २७ मार्च को होने वाली दक्षता परीक्षा तीन अप्रैल को, २८ मार्च को होने वाली दक्षता परीक्षा ४ को, २९ मार्च की परीक्षा ५ को और ३० की परीक्षा ६अप्रैल को होगी। इसके अलावा ३१ मार्च, १ अप्रैल और २ अप्रैल को होने वाली परीक्षा पूर्ववत रहेगी।

परीक्षा की तारीख को स्थगित किए जाने को लेकर बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दे दी गई है। अभ्यर्थी नए ई कॉल लेटर को दिनांक २९ मार्च से भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Result की घोषणा के साथ अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।     आरआरबी ग्रुप डी पीईटी (RRB Group D Pet) में पुरुष उम्मीदवार को २ मिनट में ३५ किलों वजन के साथ १०० मीटर दूर तय करनी होगी और इसके अलावा ४ मिनट १५ सेकंड में १ किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवार को २ मिनट में २० किलो वजन के साथ १०० मीटर की दूरी तय करनी होगी और ५ मिनट ४० सेकंड में १ किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.