मनी लॉन्ड्रिंग केसः ED के सामने फिर पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

Aazad Staff

Nation

मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट केस का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन जाने की अनुमति मांगी है। अदालत इस मामले में अब ३ जून को फैसला करेगी।

गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। ईडी वाड्रा से अवैध संपत्तियों और मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा है। इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुधवार को ही समन भेजा गया था।

ईडी दफ्तर जाने से पहले वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- ''जांच एजेंसियों ने अब तक मुझे ११ बार बुलाया और अब तक ७० घंटे पूछताछ कर चुकी हैं। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। जब तक मुझ पर लगे आरोप गलत साबित नहीं होते हैं, जांच में सहयोग करता रहूंगा।’’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो भी लगाई। वाड्रा की पत्नी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुबह करीब साढ़े १० बजे उन्हें इंडिया गेट के निकट एजेंसी के कार्यालय के बाहर छोड़ा।

बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन के ब्रिंसटन स्क्वॉयर, १२ में करीब १७ करोड़ का घर खरीदने के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी के मुताबिक, स्काईलाइट के कर्मचारी मनोज अरोड़ा की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अरोड़ा के पास वाड्रा की इस अघोषित संपत्ति को लेकर पूरी जानकारी है। इसको लेकर धन एकत्र करने में भी उसने अहम भूमिका निभाई।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में विशेष सीबीआई अदालत ने वाड्रा को 1 अप्रैल को सशर्त अग्रिम जमानत दी थी। इसमें उन्हें बिना इजाजत देश नहीं छोड़ने और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया गया था। ईडी ने वाड्रा की जमानत रद्द करवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सोमवार को वाड्रा को नोटिस जारी कर १७ जुलाई तक जवाब मांगा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.