रिलायंस जियो बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Aazad Staff

Nation

रिलायंस जियो वोडाफोन आइडिया को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी (टेलीकॉम कंपनी) बन गई है। जियों कंपनी के ग्राहकों की संख्या ३३.१३ करोड़ तक हो गई है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की तादाद में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इनकी संख्या घटकर ३२ करोड़ रह गई।

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। जियो ने ये मुकाम तीन साल से भी कम वक्त के हासिल कर लिया है। रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर ३३.१३ करोड़ पहुंच गई है, जबकि वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं की संख्या घटकर ३२ करोड़ हो गई है। इससे पहले वोडाफोन आइडिया देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले हफ्ते जारी किए गए नतीजों के अनुसार जियो के ग्राहकों की संख्य जून २०१९  में बढ़कर ३३.१३करोड़ पहुंच गई है। इससे पहले ट्राई की ओर से जारी किए गए मई महीनों के आंकड़ों के मुताबिक जियो ने भारती एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी थी।

वहीं वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को बयान दिया कि वित्त वर्ष २०१९-२०  की पहली तिमाही में उसके ग्राहकों की संख्या घटकर ३२ करोड़ रही है जो मार्च की तिमाही में ३३.४१करोड़ थी। वोडाफोन आइडिया ने कहा कि पिछली तिमाही में 'सर्विस वैलिडिटी वॉचर्स' लाने की वजह से उनके ग्राहकों की संख्या घटकर ३२ करोड़ तक आ गई है, जो वित्त वर्ष २०१८-१९ की चौथी तिमाही में ३३.४१ करोड़ थी। दरअसल, वोडा-आइडिया मर्जर के बाद वोडाफोन आइडिया ४० करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन गई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.