आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्‍तीफा

Aazad Staff

Nation

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आचार्य का कार्यकाल ६ महीने में पूरा होने वाला था।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सबसे युवा डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारों की माने तो विरल आचार्य ने अपने निर्धारित कार्यकाल से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। विरल आचार्य को तीन साल के कार्यकाल के लिए २३ जनवरी २०१७ को आरबीआई में शामिल किया गया था।

हालांकि, अभी उनके इस्तीफे के पीछे की वजहों का पता नहीं लग पाया है।उर्जित पटेल को आरबीआई का गवर्नर बनाए जाने के बाद दिसंबर २०१६ में आचार्य को बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया था।

आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने दिसंबर में निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। पटेल के इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास को गवर्नर नियुक्त किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई के एक अन्य गवर्नर एनएस विश्वनाथन का जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन उनके कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। आरबीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिशेल पात्रा, प्रिंसिपल इकॉनोमिक एडवाइजर संजीव सान्याल को आचार्य की जगह आरबीआई का गवर्नर बनाया जा सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.