खुशखबरी: आरबीआई ने घटाई रेपो रेट दर

Aazad Staff

Nation

आरबीआई ने रेपो रेट एक चौथाई फीसदी तक घटा दिया है। आरबीआई की ब्याज दरों पर फैसला लेने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन से जारी बैठक में रेपो रेट ०.२५ फीसदी तक घटाने का फैसला लिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने देश की सकल घरेलु उत्पाद को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि भारत की सकल घरेलु उत्पाद २०१९-२० तक ७.२ प्रतिशत मापी है, वहीं इससे पहले भारत की सकल घरेलु उत्पाद ७.४ प्रतिशत थी।

आरबीआई के हेड शक्तिकांत दास ने घटी हुई सकल घरेलू उत्पाद को लेकर कहा है कि जनवरी और फरवरी के महीने में देश में निर्यात बहुत कम हुआ है और खास कर आयात भी कम हुआ है। बता दें कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक अब ६ जून को होगी।

इस फैसले के बाद आम लोगों के लिए बैंक से कर्ज लेना अब पहले से और सस्ता होने और ईएमआई घटने की उम्मीद बढ़ गई है। आपको बता दें कि आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की यह दूसरी समीक्षा बैठक है। बता दें कि  दास ने १२ दिसंबर को आरबीआई की कमान संभाली है। इससे पहले आरबीआई ने फरवरी में हुई बैठक में रेपो रेट में ०.२५फीसदी की कटौती की थी. ऐसा १८ महीनों के अंतराल के बाद किया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.