आज राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया सांसदों को व्हीप

Aazad Staff

Nation

लोकसभा से पास होने के बाद तीन तलाक बिल मंगलवार को राज्यसभा में पेश होगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए पक्ष में ३०३ और विपक्ष में ८२ वोट पड़े है।

राज्यसभा में आज केंद्र की मौदी सरकार सबसे महत्वपूर्ण बिल पेश करने की पूरी तैयैरी में है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश करेंगे। इस बिल का राज्यसभा में विपक्षी दल पहले से ही विरोध कर रहा है। मालूम हो की तीन तलाक बिल  तीसरी बार सदन में पेश किया जाएगा। हालांकि बहुमत नहीं होने की वजह से हर बार राज्यसभा में बिल लटक जाता है।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और अन्य दलों द्वारा हंगामें के बीच यह बिल लोकसभा में पारित हो चुका है। गौरतलब है कि लोकसभा में २५ जुलाई को तीन तलाक को अपराध बनाने वाला बिल चर्चा कर पास कर दिया गया था। इस बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए ३ साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल है.

१६वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस लोकसभा में सरकार कुछ बदलावों के साथ फिर से बिल को लेकर आई है। अब इस बिल को राज्यसभा से पारित कराने की चुनौती सरकार के सामने हैं, जहां एनडीए के पास पूर्ण बहुमत नहीं है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.