राजस्थान: छात्रों के लिए सरकार ने शुरु किया “राजीव गांधी कॅरियर पोर्टल”

Aazad Staff

Nation

भारत में पहली बार राजस्थान सरकार ने यूनिसेफ के सहयोग से ९वीं से लेकर १२वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए एक पोर्टल तैयार किया है, जिसमें कोर्स, रोजगार, स्कॉलरशिप आदि की जानकारी दी जाएगी।

राजस्थान सरकार ने ९वीं से १२वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘राजीव गांधी करियर पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को कॅरियर के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों एवं रोजगार पाठ्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी।

यूनिसेफ के सहयोग से तैयार यह पोर्टल पूरे देश में राजस्थान में ही सबसे पहले तैयार किया गया है। शिक्षा मंत्री ने ‘राजीव गांधी पोर्टल’ लोकार्पण के साथ ही शिक्षा विभाग में ‘राजीव गांधी करियर काउंसलिंग’ प्रकोष्ठ गठन किए जाने की भी घोषणा की।

'राजीव गांधी करियर पोर्टल' के अंतर्गत कक्षा ९ से १२ तक के विद्यार्थी २०० से अधिक व्यावसायिक शिक्षा, २३७ से अधिक पेशेवर कॅरियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही पोर्टल में ४५५ से अधिक रोजगार क्षेत्रों, देश के प्रमुख१० हजार कॉलेजों, ९६० छात्रवृत्तियों और ९५५ से अधिक प्रवेश परीक्षाओं के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

इस मौके पर यूनिसेफ की प्रमुख इसाबेल ने बताया कि राजस्थान में प्रदेश सरकार के रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रयासों को देखते हुए देशभर में इस राज्य का चयन किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.