नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रजनीकांत और कमल हासन

Aazad Staff

Nation

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है।

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का हर कोई कायल हो गया है। इस लिस्ट में दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत का भी नाम शामिल हो गया है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को रजनीकांत ने जीत की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को एक करिश्माई नेता बताया।  उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद अब नरेंद्र मोदी एक करिश्माई नेता के तौर पर उभरे हैं। रजनीकांत ने आगे कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों की जीत मोदी की जीत है।

बता दें कि ३० मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रजनीकांत शामिल होंगे। और इसकी जानकारी  मंगलवार को उन्होंने चेन्नई में दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी बयान दिया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि खुद को साबित करना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अभिनेता से नेता बने कमल हासन को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि कमल हासन ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन आगे आने वाले तमिलनाडू विधानसभा के चुनावों में वे भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.