राजस्थान सरकार का फैसला - विनायक दामोदर सावरकर अब 'वीर' नहीं

Aazad Staff

Nation

राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ से जुड़े स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। दरसल राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में सावरकर के नाम के आगे से वीर शब्द हटा दिया है। बता दें कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कुछ साल पहले तैयार पाठ्यक्रम में सावरकर को वीर और महान देशभक्त बताया था।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ से जुड़ी कक्षा १२वीं के इतिहास के किताब में एक बार फिर से कुछ संशोधन किया गया है। जिसके तहत विनायक दामोदर सावरकर के नाम के आगे से वीर शब्द को हटा दिया गया है।

हालांकि पहले राजस्थान सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम से विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े पाठ्यक्रम को ही हटाने का फैसला किया था। लेकिन भाजपा के विरोध के बाद फैसला पलटा गया। बहरहाल कांग्रेस की गहलोत सरकार ने यहां विनायक दामोदर सावरकर को पाठ्यक्रम में जगह तो दी लेकिन राजस्थान सरकार की नजर में अब वो वीर नहीं है।

नए पाठ्यक्रम में जो जानकारी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में दी गई है। उसके मुताबिक सेल्लुयर जेल में ब्रिटिश सरकार के यातना को नहीं सह पाने की वजह से उन्होंने खुद को पुर्तगाल का बेटा बताया। पाठ्यक्रम में इस बात का जिक्र किया गया है कि १९ नवंबर १९४१ को उन्होंने ब्रिटिश सरकार के सामने दया की अर्जी लगाई थी। स्कूली पाठ्यक्रम में इस बात का जिक्र है कि ये बात सही है कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था। लेकिन ऐसे बहुत से मौके उनके सामने आए जब वो अंग्रेजी सरकार से समझौता करते नजर आए।

राजस्थान में जब भाजपा की सरकार थी तो उस दौरान सावरकर को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पाठक्रम में उन्हें वीर सावरकर के नाम से जगह मिली थी और ये बताया गया था कि भारत की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान कितना अमूल्य था। बीजेपी शासन के दौरान पाठ्यक्रम में इस बात का जिक्र था कि किस तरह से सावरकर ब्रिटिश सरकार की मुखालफत करते रहे। उन्होंने भारतीय जनमानस को इस बात के लिए प्रेरित किया कि अंग्रेजी सरकार के खिलाफ अब उठ खड़े होने की जरूरत है 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.