राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर सुब्रमण्यम स्वामी पर दर्ज हुईं ३९ एफ.आई.आर

Aazad Staff

Nation

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी द्वारा कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी पर कथित रुप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राजस्थान के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उनके खिलाफ ३९ एफ.आई.आर दर्ज कराई गई हैं। ये एफ.आई.आर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ता दिखा रहा है। सुब्रमण्यन स्वामी इस मामले में चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे है। उनके खिलाफ मंगलवार को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में ३९ एफ.आई.आर (प्रथम सुचना विवरण) / FIR (First Information Report)  दर्ज कराई गई हैं। ये एफ.आई.आर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई हैं।

हालांकि इससे पहले उनके खिलाफ राजस्थान में २० याचिकाएं दायर की गई थीं। कांग्रेस नेताओं ने जयपुर, टोंक, बूंदी और बांरा की स्थानीय अदालतों में शनिवार और सोमवार को स्वामी के याचिका दर्ज कराई है। उन पर धारा ५०४ (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), धारा ५०५ (सार्वजनिक अपमानित करने वाले बयान) और आई.पी.सी (भारतीय दंड संहिता) / IPC (Indian Penal Code) की धारा ५११ के तहत केस दर्ज कराया गया । इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सुब्रमण्यन स्वामी अपने बयान के लिए माफी मांगें।

शिकायतकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वामी द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और यह कृत्य मानहानि के रूप में माना जाना चाहिए। बता दें कि सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए उन्हें 'नशेड़ी' कहा था। जिसे लेकर कांग्रेसी काफी गुस्से में हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.