इस्तीफे के बाद अदालत के चक्कर लगा रहे राहुल, आज पटना की अदालत में होंगे पेश

Aazad Staff

Nation

राहुल गांधी की आज पटना की एक अदालत में मानहानि मामले में पेशी है उन पर १३ अप्रैल को बेलूर के ककोर में एक चुनावी सभा के दौरान मोदी उपनाम वाले लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल पेशी के बाद मुजफ्फरपुर का दैरा कर सकते है, जो चमकी बुखार से सबसे अधिक प्रभावित रहा है।

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अदालत का चक्कर लगा रहे है। राहुल गांधी अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में आज पटना की एक अदालत में पेश होंगे। राहुल के खिलाफ मानहानि का ये मुकदमा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दर्ज कराया है।राहुल पर आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सभी मोदी उपनाम वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने अपने बयान में कहा था कि 'सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?'

इस टिप्पणी को लेकर सुशील मोदी ने गत अप्रैल में यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर कराया था। राहुल का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था।

बता दें कि इस महीन राहुल गांधी को चार और मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश होना है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इन्हीं बयानों को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी को मानहानि के मामले में मुंबई की एक अदालत ने १५  हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले के लिए भाजपा - आरएसएस की विचारधारा' को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.