पंजाब: लाइसेंस रद्द किए जाने पर अारोपी ने ऑफिस में घुसकर मारी गोली

Aazad Staff

Nation

पंजाब के खरार में ड्रग्स ऑफिसर नेहा शौरी की ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने नेहा पर लगातार तीन गोलियां दांगी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंजाब के खरड़ में एक महिला अधिकारी की शुक्रवार को उनके ऑफिस में एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अधिकारी का नाम डॉक्टर नेहा शौरी था, वो जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ऑफ फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर २०१६ से तैनात थीं।

इस हमलावर ने ऑफिस में घुस कर महिला पर एक के बाद एक गोलियां बरसानी शुरु कर दी  जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना  को अंजाम देने के बाद हमलावर  भागने लगा, लोगों ने उसे पकड़ा तो उसने खुद को भी गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार सुबह ११ बजकर ४० मिनट पर हुई। जानकारी के मुताबिक आरोपी बलविंदर सिंह ने नेहा पर लगातार तीन गोलियां चालाई जिसके कारण उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय ऑफिस में एक ही सिक्यॉरिटी गार्ड तैनात था, लेकिन वह आरोपी बलविंदर को देख नहीं पाया।

ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। नेहा पर जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त वह अपनी ३ साल की भतीजी से बातें कर रही थीं। हमलावर ने बच्ची के सामने ही नेहा पर तीन गोलियां दागीं। एक गोली उनके सीने पर, दूसरी चेहरे पर और तीसरी कंधे पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को शीघ्र संपन्न करने का भी आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि नेहा शौरी और हमलवार के बीच १० साल पुरानी रंजीश थी। साल २००९ में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर रहने के दौरान आरोपी बलविंदर की दुकान से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं। जिसके बाद नेहा ने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इस घटना के बाद से बलविंदर नेहा से रंजिश रखने लगा था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.