गुजरात : पीएम मोदी ने मंच पर पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के छुए पैर, वीडियों हुआ वायरल

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। सोमवार को उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन किया और साथ ही जामनगर और अहमदाबाद की जनसभाओं में वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे विपक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर है। इस दौरान उनका एक अद्भूत नजारा देखने को मिला। गुजरात के अदालज में एक कार्यक्रम के दौरान एक ही मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल भी। इस दौरान नरेंद्र मोदी सभी नेताओं का अभिभावदन कर रहे थे। जब पीएम मोदी केशुभाई पटेल के पास पहुंचे तो उन्होंने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले इस सम्मान के बाद केशुभाई पटेल ने पीएम को गले लगा लिया और उनके साथ कुछ देर तक बातचीत की। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। पीएम मोदी के इस व्यवहार को देखकर लोग उनके  मुरीद हो गए हैं।

इससे पहले मोदी ने सोमवार को देश के लिए 'एक राष्ट्र एक कार्ड' का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को देशभर में मेट्रो सेवाओं और टोल टैक्स समेत कई तरह के परिवहन शुल्क का भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए स्वदेश निर्मित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का सोमवार को शुभारंभ किया।

अलग-अलग परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले 'एक राष्ट्र एक कार्ड' कहे जा रहे इस कार्ड से धारक अपनी बस का किराया, टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क, रिटेल खरीददारी कर सकेंगे और यहां तक कि पैसा भी निकाल सकेंगे। बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री राज्य में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.