पीएम मोदी ने दी देश को मिशन शक्ति की जानकारी, LEO में भारत ने सैटेलाइट को मार गिराया

Aazad Staff

Nation

आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। भारत ने इस मिशन को 'मिशन शक्ति' का नाम दिया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर कहा था कि वे एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष पावर के रूप में दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब भारत ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली  है। जो देश के लिए गर्व की बात है। 

पीएम मोदी ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ३०० किलोमीटर दूर LEO (Low Earth Orbit) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ ३ मिनट में पूरा किया गया है। पीएम मोदी ने बताया कि एंटी सैटेलाइट ए सेट मिसाइल भारत की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को नई दिशा देगा। यह किसी देश के विरुद्ध नहीं था। यह किसी भी अंतरराष्‍ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्‍लंघन नहीं करता है। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के १३० करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया है। एक मजबूत भारत का होना बेहद जरूरी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मकसद देश में शांति बनाए रखना है युद्ध करना नहीं। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ८ नवंबर २०१६ को भी इसी तरह देश को संबोधित किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था और देश में हलचल मच गई थी। उस घोषणा में प्रधानमंत्री ने ५०० और १००० रुपये के नोटों पर पाबंदी का ऐलान किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.