राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के दोनों सदनों को करेंगे संबोधित

Aazad Staff

Nation

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार संसद के सेंट्रेल हॉल में सुबह ११ बजे लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के जरिए राष्ट्रपति मोदी सरकार के ५ साल के एजेंडे को देश के सामने रखेंगे।

आज संसद के बजट सत्र का चौथा दिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन सुबह ११ बजे से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रपति के भाषण के साथ ही दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

हालांकि लोकसभा का सत्र १७ जून को शुरू हो गया था। १७ से १८ जून तक नए सांसदों ने शपथ ली थी, जबकि राज्यसभा का सत्र कल से शुरू होगा।  इस सत्र में सरकार का मकसद तीन तलाक समेत १० महत्वपूर्ण अध्यादेशों को पारित कराकर कानून में तब्दील करने की होगी। ५ जुलाई को बजट पेश किया जाएगा और २६ जुलाई को संसद सत्र खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को निर्विरोध रूप से लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव का सदन ने समर्थन किया, जिसके बाद हर किसी ने नए लोकसभा स्पीकर को बधाई दी। वहीं मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय भी कराया गया जिसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार को दिन भर के लिए स्थगित रही।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.