अमित शाह को मिली गृह मंत्रालय की अहम जिम्‍मेदारी

Aazad Staff

Nation

अमित शाह १७वीं लोकसभा में पहली बार सांसद बनकर पहुंचे हैं। भाजपा की कमान संभाल रहे अमित शाह को मोदी कैबिनेट में गृह मंत्रालय का पदभार सौंपा गया है। वहीं सूत्रों की माने तो पार्टी जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) आध्यक्ष बना सकती हैं।

भारतीय जनता पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह अब देश के नए गृह मंत्री का पदभार संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्टफोलियो के बंटवारे में अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी है। अभी तक गृह मंत्रालय की जिम्‍मेदारी पिछली सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री राजनाथ सिंह संभाल रहे थे। इस बार राजनाथ को रक्षा मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।उन्‍होंने गुजरात के गांधी नगर से भारी मतों के साथ जीतकर आए हैं।

पिछली सरकार में भाजपा अध्‍यक्ष रहे अमित शाह अपनी तेज तर्रार छवि और चुनावी रणनीतिकार के लिए जाने जाते हैं। अमित शाह ने लोकसभा चुनाव २०१४ और २०१९ में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाया। अमित शाह भाजपा अध्‍यक्ष बनने से पहले गुजरात के गृह मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। भाजपा को २०१४ में जीत दिलाने बाद उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्‍ट्र, झारखंड जैसे राज्‍यों में भाजपा को स्‍थापित करने में अमित शाह की बड़ी भूमिका रही है।

शाह की अध्यक्षता में पिछले पांच सालों में भारतीय जनता पार्टी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए, कई चुनाव जीते। उनके नेतृत्व में  २०१९ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ३०३ सीटें जीतकर इतिहास बना दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.