बंगाल में भाजपा मना रही काला दिवस

Aazad Staff

Nation

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अगर बंगाल में ऐसे ही हालात रहे तो केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ सकता है, इसलिए हम धारा ३५६ की मांग करते हैं।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बशीरहाट में भाजपा और टीएमसी के बीच हुई झड़प में ८ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में जहां आज बशीरहाट में १२ घंटे के बंद का ऐलान किया है तो वहीं पूरे बंगाल में भाजपा आज काला दिवस मना रही है और जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है।

इन सबके बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के गृह मंत्रालय की विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों की सुरक्षा पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही बंगाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार हिंसा को देखते हुए भी चर्चा हो रही है। आज गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। समझा जा रहा है कि वह सूबे में हिंसा पर पीएम को रिपोर्ट सौपेंगे। राज्य में टीएमसी-भाजपा के हिंसक टकराव से राज्य में पैदा हुई चिंताजनक स्थिति पर गंभीरता दिखाते हुए गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव के बाद भी हिंसा की आशंका जताते हुए एडवाइज़री जारी की थी। हालांकि, बंगाल सरकार इसे नकार रही है और कह रही है कि राज्य के हालात काबू में हैं।

बता दें कि राजनीतिक हिंसा के लिए दोनों दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। टीएमसी का कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता उनके दफ्तरों पर कब्जा कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि कि प्रदीप मंडल, तपन मंडल, सुकांत मंडल और देवब्रत मंडल का मारा जाना इस बात का सबूत है कि किस तरह राज्य सरकार पुलिस प्रशासन के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं को मार रही है। इसके लिए ममता बनर्जी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। लेकिन टीमएसी का कहना है कि उसके कार्यकर्ता कयूम मुल्ला का मारा जाना इस बात का सबूत है कि बीजेपी हिंसा के जरिए राज्य सरकार को बदनाम कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.