चौतरफा घिरे आजम खान, 'आपत्तिजनक टिप्पणी' मामलों में १३ और चार्जशीट दाखिल

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कुल १५ मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो मामलो में चार्जशीट दायर की थी। लेकिन अब खबर है कि पुलिस ने बची तेरह अन्य मामलों की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। अब उनके खिलाफ कुल १५ मामलों में चार्जशीट दायर हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान की मुश्किले चौतरफा बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस ने १३ और मामलों में चार्जशीट फाइल की है।  ये सभी मामले लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयान से जुड़े हुए हैं।

आजम खान के खिलाफ दो मामलों में पहले ही चार्जशीट फाइल की गई थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान पर  आचार संहिता उल्लंघन और आपत्तिजनक भाषण देने के खिलाफ कुल १५ मामले दर्ज हुए थे और अब सभी १५ मामलों में चार्जशीट फाइल की गई है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने १४ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शाहबाद में चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान जया प्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस दौरान अखिलेश यादव भी मंच पर मौजूद थे। आजम खान ने जया प्रदा के कपड़ों पर बेहद अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि "जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने १० साल जिससे अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कराया उसकी असलियत समझने में आपको १७ बरस लगे, मैं १७ दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवेअर खाकी रंग का है। इस टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.