पीएनबी घोटाला: चंदा कोचर और शिखा शर्मा को भेजा गया समन

Aazad Staff

Nation

31 बैंकों के शीर्ष अफसरों को बुलाकर की जाएगी पूछताछ

पीएनबी घोटाला मामले में दो निजी बैंकों आइसीआइसीआइ की प्रमुख चंदा कोचर व एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा को सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन ऑफिस (एसएफआइओ) ने समन जारी किया है।

आइसीआइसीआइ बैंक ने मेहुल चोकसी की गीतांजलि जेम्स को पिछले साल 1000 करोड़ रुपये का और एक्सिस बैंक ने 700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। पीएनबी में घोटाला सामने आने के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने भी दोनों बैंकों से इस बारे में सफाई मांगी है।

इस मामले में एसएफआइओ ने नीरव मोदी व मेहुल चौकसी से कारोबार करने वाले सभी 31 बैंकों के शीर्ष अफसरों को बुलाकर पूछताछ का फैसला किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आइसीआइसीआइ बैंक ने 31 बैंकों के एक कंसोर्टियम का नेतृत्व किया था, जिन्होंने गीतांजलि समूह को कर्ज दिया था। सूत्रों का कहना है कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से केवल स्पष्टीकरण के लिए पूछताछ की जा रही है न कि धोखाधड़ी मामले में आरोपितों के रूप में।

गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों में आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में 12.75 फीसदी की गिरावट हुई है। इस गिरावट से स्टॉक 24 अक्टूबर 2017 के लेवल पर आ गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.