१७ अगस्त को भूटान का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त महीने की १७ और १८ तारीख को भूटान के दौरे पर रहेंगे। डोकलाम विवाद के बाद पीएम मोदी का ये पहला भूटान दौरा होगा। बता दें कि भूटान पहला देश था जिसकी यात्रा साल २०१४ में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की १७ और १८ तारीख को भूटान के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को और विस्तारित करना होगा ।माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा के दौरान एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर भी करेंगे। भूटान भारत का रणनीतिक सहयोगी रहा है और पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं।

इससे पहले पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे। जयशंकर ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री लोताय त्सेरिंग सहित शीर्ष भूटानी नेतृत्व से मुलाकात की थी। उन्होंने जल विद्युत क्षेत्र में सहयोग पर जोर देने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की थी।

 बता दें कि २०१७ के डोकलाम विवद के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला भूटान दौरा होगा। चीन-भूटान-भारत ट्राई-जंक्शन के करीब ७३ दिनों तक ये विवाद चला था जहां भारत और चीन की सेना लगातार आमने-सामने थीं। डोकलाम भूटान का हिस्सा है, लेकिन चीन उससे अपना क्षेत्र बताता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.