अब बिंदी के पैकेट पर भी पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।दरसल पारस फैंसी बिंदी नाम की कंपनी ने बिंदी के पैकट पर पीएम मोदी की तस्वीर छापी है इसके साथ ही पैकेट के ऊपर बीजेपी का चुनावी चिन्ह कमल का फूल छपा हुआ है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे है। इतना ही नहीं भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले नेता भी बन चुके है। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपना दबदबा कामय किया हुआ है। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। दरसल पारस फैंसी बिंदी ने अपना नया प्रोडक्ट लांच किया है इसमें बिंदी के नए पैकेट के ऊपर पीएम मोदी का चेहरा लगाया है। मार्केट में आते ही ये तस्वीरें चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बिंदी के पैकेट के ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हुई है और पैकेट के ऊपर बीजेपी का चुनावी चिन्ह कमल का फूल छपा हुआ है। इसके साथ में 'फिर से मोदी सरकार' का स्लोगन लिखा हुआ है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के रायगंज निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई (मार्क्सिस्ट) सांसद मोहम्मद सलीम ने इस बिंदी की तस्वीरें अपने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा- तो पेटीएम ब्रांड अंबैसेडर अब पारस फैंसी बिंदी के भी ब्रांड अंबैसेडर बन गए हैं। साथ में हैशटेग लगाकर लिखा- #ModiHaiTohMumkinHai. बिंदी पैकेट में ये भी लिखा गया है फिर से मोदी सरकार (Modi Once Again)

बहरहाल इस तरह की चीजें आम चुनाव के दौरान पहली बार देखने को नहीं मिल रही हैं। इससे पहले साड़ियों  और कई जगहों पर वैडिंग कार्ड में भी लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी को वोट देने की अपील की जा चुकी है। गौरतलब है कि १७वे लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान ११ अप्रैल को होना है। सातवां और अंतिम चरण का मतदान १९ मई को होगा। आम चुनाव के परिणामों की घोषणा २३  मई को होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.