गुजरात दौरा: पीएम मोदी ने जामनगर में अस्पताल भवन का किया उद्घाटन

Aazad Staff

Nation

पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। सोमवार को पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में अस्पताल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में ७५० बेड की व्यवस्था की गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी आज से अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही ६ किलोमीटर लंबी अहमदाबाद मेट्रो सेवा के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने आज जामनगर में बने गुरु गोविंद सिंह अस्तपाल और पी.जी होस्टल का उद्घाटन किया। 

इसके साथ ही उन्होंने जामनगर के प्रदर्शनी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, देश सहमत है कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप सेना जो कहती है उस पर विश्वास नहीं करते हैं? हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए।

वहीं पीएम मोदी ने कहा, 'सरदार सरोवर बांध से गुजरात के लोगों को काफी राहत मिली है। यह परियोजना पहले की राज्य सरकारों और विभिन्न तिमाहियों से प्रतिकूलताओं की उपेक्षा के बावजूद पूरी हुई थी। मैं निश्चित था कि मैं 'टैंकर राज' को गुजरात में ले जाने की अनुमति नहीं दे सकता।’

उन्‍होंने कहा कि हमने पानी की समस्‍या को लंबे समय तक झेला है, ऐसे में यह हमारी जिम्‍मेदारी बनती है कि पानी की हर एक बूंद का सही इस्‍तेमाल करें। इससे हमारे आज और आने वाली पीढ़ी को लाभ पहुंचेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये योजना किसानों को बेहद लाभ पहुंचाएगी। यह किसानों के कल्याण के लिए एक दीर्घकालिक और व्यापक प्रयास है। बता दें कि सरदार धाम के १००० करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित देवी उमिया के मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.