पीएम नरेंद्र मोदी का निर्देश - महात्मा गांधी से सरदार पटेल जयंती तक भाजपा सांसद करें पदयात्रा

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों को १५० किलोमीटर की पदयात्रा करने का निर्देश दिया है। पीएम ने कहा है कि आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती से ३१ अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच सभी सांसद पदयात्रा करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती से ३१ अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में १५० किलोमीटर की पदयात्रा करने व गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार एवं वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस पद यात्रा में भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा साझा की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यों से भी भाजपा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को कहा है।

इन यात्राओं का मकसद गांवों का उन्नयन और शून्य बजट कृषि को प्रोत्साहित करते हुए गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।’ संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधी जयंती से पटेल जयंती (२ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर) तक सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में १५० किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसके लिए अलग-अलग समूह बनेंगे और सांसद एक दिन एक समूह के साथ पदयात्रा करेंगे। इसमें भाजपा विधायक, कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे।  इस पदयात्रों को कामयाब बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में १५-२० टीमों का गठन किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.