बंगाल में गरजे पीएम मोदी, ममता पर साधा निशाना

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी जनसभाएं कर रहे है। इस बीच उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि दीदी बौखला गई हैं, जय श्रीराम कहने वालों को जेल में डाल रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के तामलुक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा उन्होंने कहा कि मैं फैनी तूफान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करना चाहता था, लेकिन अहंकारी स्पीड ब्रेकर दीदी ने दो बार मेरा फोन नहीं उठाया। दीदी बौखला गई हैं, जय श्रीराम कहने वालों को जेल में डाल रहीं है। पीएम वे कहा कि मैं अभी ओडिशा से फेनी से हुए नुकसान का जायजा लेकर यहां आया हूं। यहां पश्चिम बंगाल में भी जो हालात बने हैं, उससे मैं भली-भांति परिचित हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी की इसी राजनीति के बीच मैं बंगाल के लोगों को भरोसा देता हूं कि केंद्र सरकार पूरी शक्ति से पश्चिम बंगाल की जनता के साथ खड़ी है और राहत के काम में राज्य सरकार का हर तरह से सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार पूरी मुश्तैदी से राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की चुनावी रैली में कहा‘‘आपने क्या कभी दीदी को देश की तारीफ करते सुना? मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर पूरा देश खुश है, लेकिन दीदी ने इस घटनाक्रम को नहीं सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा ट्रिपल टी टैक्स से परिचित है। ये ट्रिपल टी टैक्स है- तृणमूल तोलाबाजी टैक्स है। कॉलेज में एडमिशन हो, टीचर की भर्ती हो या ट्रांसफर हो, लोग बताते हैं कि सब जगह तृणमूल तोलाबाजी टैक्स लगता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.