अरुण जेटली के परिजनों से पीएम मोदी आज करेंगे मुलाकात

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-७ में शिरकत करने के बाद स्‍वदेश लौट आए हैं। पीएम कुछ ही देर में अरुण जेटली के घर जाकर उनके परिवार के सदस्‍यों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा से स्वदेश लौट चुके हैं और आज वो पूर्व वित्त मंत्री और अपने बेहतरीन दोस्त दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने करीब ११ बजे उनके घर जाएंगे और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि दिग्‍गज नेता अरुण जेटली का २४  अगस्‍त को लंबी बीमारी के बाद एम्‍स में निधन हो गया था। वह ६६ वर्ष के थे। बता दें कि २४ अगस्त को पीएम मोदी संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर थे। तब उन्होंने बहरीन की राजधानी मनामा से अरुण जेटली को याद करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया था। 

जेटली को याद करते हुए उन्‍होंने कहा था, 'सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने अपना देह छोड़ दिया।इस दौरान बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के दौरान उनके भाषण में जेटली को अंतिम विदाई के वक्‍त मौजूद नहीं रहने का मलाल भी दिखा, जब उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वह अपने कर्तव्य से बंधे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.