भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए बोले पीएम मोदी, 'वन मिशन-वन डायरेक्शन लेकर आगे बढ़ेंगे'

Aazad Staff

Nation

भाजपा का घोषणापत्र सोमवार को जारी कर दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा धर्म है और सुशासन हमारा मंत्र है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम दुनिया में एक शक्ति केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। न्यू इंडिया का उदय नई वास्तविकता है, और हम २१ वीं सदी में वैश्विक एजेंडा को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, 'हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम वन मिशन वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ेंगे।  हमारे समाज में विविधताएं हैं। भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है। इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है।

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हम अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे। हमने बजट में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की बात कही थी। माताओं बहनों के लिए नल से जल कैसे पहुंचाएं इस पर हम काम कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ५० साल का काम ५ साल में करना पड़ा। ५ साल देश उमंग और उत्साह के साथ चला। पीएम ने कहा हमने देश की ज़रूरत पूरी की है अब हम देश की उम्मीदें पूरी करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, २०२२ जब आजादी के ७५ साल होंगे तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने ७५ लक्ष्य तय किये हैं। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा धर्म है सुशासन हमारा मंत्र है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.