१९८४ सिख दंगों को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर हैं। इस बीच रोहतक में उन्होंने रैली को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस को १९८४ के सिख दंगों को लेकर अहंकार का प्रतीक बताया।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में मीडिया से बातचीत के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) प्रमुख सैम पित्रोदा के १९८४  दंगों पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि तीन शब्द कांग्रेस के चरित्र को दर्शाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक है कल बोले गए तीन शब्द, ये (शब्द) ऐसे नहीं निकले हैं। ये शब्द कांग्रेस का चरित्र हैं, कांग्रेस की मानसिकता हैं, कांग्रेस के इरादे हैं। वे तीन शब्द कौन से हैं, 'हुआ तो हुआ।' आप सोचेंगे कि मोदीजी क्या बोल रहे हैं, मैं विस्तार में बताता हूं। कांग्रेस का अहंकार, कांग्रेस को चलाने वालों का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों में हम भलीभांति समझ सकते हैं...हुआ तो हुआ।'

गौरतलब है कि गुरुवार को पित्रोदा ने गुरुवार को सिख दंगे से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए एक विवादित बयान दिया।  पित्रोदा ने कहा- अब क्या है ८४ का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। ८४  में जो हुआ वो हुआ, आपने क्या किया। पित्रोदा के इसी बयान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार १९८४ के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है। पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.