पश्चिम बंगाल में गरजे मोदी कहा- मतदान की रिपोर्ट ने उड़ाई दीदी की नींद

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बनियादपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि २३ मई के बाद दीदी को समझ में आएगा स्पीडब्रेकर का मतलब।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बनियादपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है पीएम ने कहा कि बंगाल में पहले और दूसरे चरण में मतदान की जो रिपोर्ट आई हैं, उस स्पीड ब्रेकर से दीदी की नींद उड़ गई है। इसी बौखलाहट में किस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, वो भी देश देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने ममता दीदी पर बहुत विश्वास किया था। लेकिन उन्होंने आपके मां-माटी-मानुष के नाम पर सिर्फ धोखा दिया। उन्होंने कहा कि दीदी भ्रष्टाचारियों के लिए धरने तक पर बैठ गईं । पीएम ने कहा कि दिदी के पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं हैं। चिटफंड घोटले को लेकर उन्होंने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि चिटफंड घोटाले के एक-एक आरोपी को गरीब के आंसुओं का हिसाब देना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां सिर्फ घुसपैठ और तस्करी का काम तेज़ी से होता है। टीएमसी हो, कांग्रेस हो या फिर लेफ्ट फ्रंट, इनको सिर्फ भेदभाव करना आता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दोबारा गठन के बाद सबके सपने पूरे होंगे। साथ ही बंगाल में जो लोग हिंसा कर रहे हैं, उन्हें सजा मिलेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.