उत्तर प्रदेश : मऊ में बोले पीएम, सत्‍ता के नशे में चूर हैं ममता बनर्जी

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मऊ में जनसभा के दौरान बंगाल में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि दीदी सत्ता के नशे में चूर हो गई है और मुझे प्रधानमंत्री नहीं मानती हैं, लेकिन २३ मई को उनका घमंड निकल जाएगा।

लोकसभा चुनाव के ६ चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है वहीं सातवें ओर अंतिम चरण के लिए मतदान १९ मई होना है। सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के लिए एक तरफ जहां विभिन्न राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में लगे है वहीं एक तरफ सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल पर भी टिकी हुई हैं। बिते मंगलवार पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद मोदी और ममता की जंग चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां विपक्ष के नेता ममता के समर्थन में उतर आए है वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी ने सत्ता का सत्यानाश कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों की ये दादागीरी परसों रात भी देखने को मिली है। परसों कोलकाता में भाई अमति शाह के रोड शो के दौरान टीएसी के गुंडों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए। सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही है। दीदी का रवैया तो मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब इसे पूरा देश भी देख रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को बंगाल में भड़की हिंसा के विरोध में भाजपा ने दिल्ली के जंनतर मंतर पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल पर जमकर निशाना साधा। वहीं दूसरी तरफ ममता ने भाजपा के खिलाफ बंगाल में विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया और कहा कि मैं एक सेकंड में भाजपा दफ्तर और घरों में कब्जा कर सकती हूं।

बहरहाल पीएम मोदी १९ मई को ८ राज्यों की ५९ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए आज रैलियां कर रहे है। उत्तर प्रदेश के मऊ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सपा -बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब बुआ हो या बबुआ हो, इन लोगों ने खुद को गरीबों से इतना दूर कर लिया है, इन्होने अपने आसपास पैसे की, वैभव की और अपने दरबारियों की इतनी बड़ी दीवार खड़ी कर ली है की अब इन्हें गरीबों का दुःख नजर नहीं आता।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष का नारा है मोदी हटाओ लेकिन असल में ये नारा तो महामिलावटियों का बहाना था। इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था, इसलिए ये कोशिश कर रहे हैं कि देश में जैसे-तैसे खिचड़ी सरकार बन जाए। ये एक मजबूर सरकार चाहते थे, जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से ब्लैकमेल कर सकें

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.