२४ फरवरी से मोदी “पीएम किसान योजना’ की करेंगे शुरुआत

Aazad Staff

Nation

२४ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पीएम किसान योजना की शुरुआत करेंगे। इतना ही नहीं २४ फरवरी यानी की रविवार को गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोरखपुर में पीएम-किसान योजना की शुरुआत करने जा रहे है। पीएम-किसान योजना से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश में लगभग ८० लाख सीमांत व छोटे किसानों को फायदा होगा।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने २४ फरवरी को पीएम-किसान योजना को लेकर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए पत्र लिखा है। इसमें उल्लेख है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। इसके अलावा किसान विज्ञान केंद्र व कृषि मंत्रलाय के अन्य संस्थानों में उक्त कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ किसानों को मिल सके इसके लिए पीएम किसान वेब पोटल की शुरुात भी की जा चुकी है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण करा कर लाभ पा सकते है।

गौरतलब है कि सरकार ने इस योजना कि शुरुआत दिसंबर २०१८  में शुरु की थी। इसकी पहली किश्त फरवरी तक अधिक से अधिक किसानों को देने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मार्च से अप्रैल माह में दो हजार रुपये की दूसरी किश्त दी जाएगी। योजना के तहत केंद्र सरकार साल में छह हजार रुपये तीन किश्तों में किसानों को देगी। जिससे फसलों की बुवाई से पहले किसान खाद, उपकरण आदि खरीद सकेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.