पीएम किसान योजना की पहली किश्त ३१ मार्च तक होगी ट्रांसफर, १२ करोड़ किसानों को होगा लाभ

Aazad Staff

Nation

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को संकट से उभारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना को लॉन्च कर दिया है। इसकी पहली किश्त रविवार २४ फरवरी से शुरु कर दी गई है। किसानों के खाते में ३१ मार्च तक पहली किश्त ट्रांसफर होगी।

केंद्र सरकार ने भारी संकट झेल रहे किसानों को राहत प्रदान करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना को लॉन्च कर दिया है। इस योजना से देश के १२ करोड़ से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा। इसके तहत किसानों को ६००० रुपये सालाना दिए जाएंगे। किसानों को ये रकम तीन किश्तों में दी जा रही है। पहली किश्त में  २०२१ करोड़ रुपये जारी किए गए है।  जिसके तहत १२ करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि ३१ मार्च तक केंद्र सरकार के पास सभी पात्र किसानों का डेटा पहुंच जाएगा। किसानों का डेटा मिलने के बाद दूसरी किश्त भी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ट्रांसफर करने की योजना सरकार ने बनाई है। एक बार पूरा डेटा मिलने के बाद आसानी से सभी किसानों के अकाउंट में ये रकम तुरंत ट्रांसफर की जा सकेगी। इस तरह छोटे किसानों को ४ हजार रुपए की मदद मिल जाएगी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पर सालाना ७५ हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ये पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

बता दें कि योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके पास २ हेक्टेयर तक जमीन है। पीएम किसान योजना के लिए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और जमीन की जानकारी होना अनिवार्य है तभी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने https://pmkisan.nic.in वेबसाइट भी लॉन्च की है। जिसपर इससे जुड़ी जानकारी भी किसान प्राप्त कर सकते है

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.