पेट्रोल-डीजल की कीमत से आम जनता को रहात नहीं, ३ रुपये और बढ़ सकते है दाम

Aazad Staff

Nation

आम चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी होने वाली है। जानकारो की माने तो इंटरनैशनल क्रूड मार्केट में बढ़ी कीमतों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम ३ रुपये तक बढ़ सकते हैं।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव के सातवे व आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ६४ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में ६८ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

जानकारों की माने तो देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में ३ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर सकती हैं। एंजेल ब्रोकिंग के डेप्युटी वाइस प्रेजिडेंट (एनर्जी ऐंड करंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी के बावजूद लोकसभा चुनाव के दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम पर नियंत्रण बनाए रखा, जिसके बाद उनको अपने घाटे को बाटने के लिए कीमतें बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं होगा।

ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम १४ पैसे जबकि कोलकाता में १३ पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में ७ पैसे, जबकि चेन्नै में ८ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: ७१.६७ रुपये, ७३.७३ रुपये, ७७.२८ रुपये और ७४.७३ रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: ६६.६४ रुपये, ६८.६४ रुपये, ६९.८३ रुपये और ७०.४५ रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.