गुजरात में भाजपा को झटका: पाटीदार नेता रेशमा पटेल ने छोड़ी पार्टी
Aazad Staff
Nation
गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी’ बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन’ बन गये हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि वे भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी।
गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी' बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन' बन गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तानाशाह की तरह काम करते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजदूर समझते हैं।
इस्तीफा सौंपे जाने के बाद पटेल ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।
पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं और निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। रेशमा पटेल पहले हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन से जुड़ी समिति की प्रमुख सदस्य थीं। दिसंबर २१०७ में विधानसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गयी थीं। तब उन्होंने हार्दिक पर ‘कांग्रेस का एजेंट' होने का आरोप लगाया था। बता दें कि हार्दिक पटेल हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.