लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, भाजपा ने जारी किया व्हिप

Aazad Staff

Nation

केंद्र में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद एक बार फिर से मोदी सरकार तीन तलाक विधेयक को पास कराने की पूरजोर कोशिश में है। लोकसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन सरकार ने तीन तलाक विधेयक का मसौदा पेश किया था। आज लोकसभा की मंजूरी के लिए इस विधेयक को सदन में रखा जाएगा।

लोकसभा में आज यानी गुरुवार को 'तीन तलाक बिल' पेश किया जाएगा। आज तीन तलाक विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। बिल में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद सदन के पहले सत्र में सबसे पहले तीन तलाक बिल का मसौदा पेश किया था। हालांकि कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह बिल लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके मांग कर रही हैं कि इसे जांच पड़ताल के लिए संसदीय समिति को सौंपा जाए।

मालूम हो की येह बील पिछले साल लोकसभा में पेश हुआ था हालांकि राज्यसभा में अटका हुआ था। एक बार फिर से सत्ता में आई मोदी सरकार इस बिल को सदन में पेश कर नए प्रावधान को कानून के घेर में लाना चाहती है जिससे मुस्लिम महिलाओं को उनका हक मिल सके।

तीन तलाक बिल में प्रवाधान -

तीन तलाक विधेयक में एक साथ तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिए जाने यानी तलाक-ए-बिद्दत को अपराध करार दिया गया है।

तीन तलाक बिल में दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का  प्रावधान।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.