वन नेशन, वन इलेक्शन पर पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू, ममता, मायावती जैसे कई विपक्षी नेता नहीं हुए शामिल

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षों की आज बुलाई गई बैठक में टीएमसी नेता ममता बनर्जी समेत कई विपक्ष दल के नेता ने शामिल होने से मना कर दिया है इतना ही नहीं इस बैठक का बहिष्कार भी कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक शरु कर दी है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के मुताबिक, पीएम मोदी इस बैठक में एक देश, एक चुनाव के मुद्दे के साथ ही महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 

पीएम मोदी सदन में एक टीम स्पिरिट की भावना लाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने २० जून को सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्षों की आज बुलाई बैठक में टीएमसी नेता व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस बैठक में मायावती,  चंद्र बाबू नायडू और एमके स्टालिन, केजरीवाल और अखिलेश जैसे नेता ने बैठक का बहिष्कार किया है।

मायवती ने ट्वीट कर कहा कि - किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है और न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है। देश में ’एक देश, एक चुनाव’ की बात वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।

वहीं इस बैठक में वाईएसआर, बीजेडी, टीआरएस जैसी पार्टियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक भी इस बैठक में पहुंचे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.