पाकिस्तान : लाहौर में सूफी दरगाह पर आत्मघाती हमला ५ पुलिसवालों समेत ९ की मौत

Aazad Staff

World

लाहौर में सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया है। इस हमले में पांच जवानों समेत ९ लोगों की जान चली गई है जबकि २४ लोग घायल बताए जा रहे है।

पाकिस्तान के लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला हुआ है। इस आत्मघाती हमले में ५ पुलिसवालों समेत कम से कम ९ लोगों की मौत हो गई है।  जबकि इस हमले में २४ लोग घायल बताए जा रहे है।

ये आत्मघाती हमला सूफी दरगाह दाता दरबार के गेट नंबर २ पर हुआ, जहां पाकिस्तान पुलिस की एलीट फोर्स का एक वाहन खड़ा था। इस वाहन को ही निशाना बनाकर हमलावर ने हमले को अंजाम दिया है।

घटना के बाद दरबार में जाने वाले लोगों को रोक दिया गया और वहां पहले से मौजूद लोगों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हालांकि इस आत्मघाती हमले को लेकर अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि दाता दरबार पूरे दक्षिणी एशिया के सबसे मशहूर सूफी दरगाहों में से एक है। इसका ताल्लुक ११वीं सदी से बताया जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.