पाकिस्तानी सेना का दावा: भाजपा विधायक ने कॉपी किया हमारा गाना, राजा सिंह ने दी सफाई

Aazad Staff

Nation

पाकिस्तानी सेना ने एक गाने को लेकर भाजपा के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत दी है कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि भारतीय विधायक  ठाकुर राजा सिंह लोध ने उसके एक गाने की नकल कर और उसमें थोड़ा सा बदलाव कर उसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने भाजपा के इस विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत भी दे डाली कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे।

तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने इस बयान के बाद ट्वीट किया है 'मुझे आश्चर्य है कि एक आतंकी राष्ट्र भी गायक पैदा करता है। पाकिस्तान के गायक ने मेरे गीत की नकल की हो सकती है, हमें पाकिस्तान जैसे आतंकी देश से कुछ भी कॉपी करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने १२ अपैल को ट्वीट किया था, ‘मेरा नया गाना, जो श्रीरामनवमी के अवसर पर १४  अप्रैल को दोपहर ११.४५ बजे जारी किया जाएगा, हमारे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है।

बता दें कि जब, लोध ने सोशल मीडिया पर गाने का एक हिस्सा साझा किया तो पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि यह गाना पाकिस्तान दिवस के अवसर पर २३ मार्च को उसकी मीडिया इकाई की ओर से जारी किए गए एक गाने की नकल है और इस गाने को साहिर अली बग्गा ने लिखा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.