सीबीआई हेडक्वार्टर में पी चिदंबरम से पूछताछ जारी, आज होगी कोर्ट में पेशी

Aazad Staff

Nation

आई.एन.एक्स (INX) मीडिया मामले में सी.बी.आई ने एक बार फिर से पूछताछ शुरु कर दी है। गुरुवार दोपहर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

देश के पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम से सी.बी.आई  ने मुख्यालय के अंदर फिर से पूछताछ शुरू कर दी है। सी.बी.आई की टीम आज दोपहर उन्हें दो से चार के बीच कोर्ट में पेश कर सकती है। सूत्रों की माने तो सी.बी.आई कोर्ट से ७ दिन की रिमांड की मांग कर सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद सी.बी.आई इस मामले में चार्जशीट फाइल कर सकती है।

बीती रात दिल्ली में जोरबाग स्थित चिदंबरम को  उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद टीम उन्हें सी.बी.आई  मुख्यालय लेकर पहुंची। पूरी रात चिदंबरम ने लॉकअप में काटी । इसके बाद समय समय पर सी.बी.आई की टीम उनसे पूछताछ करती रही। बता दें कि  गिरफ्तार करने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा गया, जहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया। चिदंबरम को आज सी.बी.आई  की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

चिदंबरम  की गिरफ्तारी को लेकर सीनियर वकील प्रशांत भूषण का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि पी चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करना संविधान के खिलाफ है। जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है वो हमेशा हाजिर हुए हैं। सरकार जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.