आई.एन.एक्स मामला : चिदंबरम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई फिर करेगी पूछताछ

Aazad Staff

Nation

पी चिदंबरम की अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। चिदंबरम पर आई.एन.एक्स मीडिया को ३०५ करोड़ के विदेशी निवेश के लिए गलत तरीके से मंजूरी दिलाने का आरोप है।

दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। पी चिदंबरम की याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। बीते गुरुवार को सी.बी.आई की विशेष अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को २६ अगस्त तक रिमांड पर भेजा है। जस्टिस अजय कुमार ने कहा था कि चिदंबरम के खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं, इनकी गहराई से जांच जरूरी है। रिमांड के दौरान चिदंबरम के वकील और परिजनों को रोजाना ३० मिनट मिलने का समय दिया गया है।

सी.बी.आई के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि चिदंबरम ने जांच में सहयोग नहीं किया। पूछताछ के लिए उन्हें ५ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा जाए। इसका विरोध करते हुए चिदंबरम के वकील ने कहा कि सीबीआई के हिसाब से जवाब न देने को असहयोग नहीं कहा जाएगा। कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि जब सी.बी.आई के पास सवाल तक तैयार नहीं हैं तो फिर रिमांड क्यों चाहिए?

चिदंबरम पर आरोप

चिदंबरम पर आरोप है कि वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। उन्होंने रिश्वत लेकर आई.एन.एक्स को २००७ में ३०५ करोड़ रु. लेने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड से मंजूरी दिलाई थी। जिन कंपनियों को फायदा हुआ, उन्हें चिदंबरम के सांसद बेटे कार्ति चलाते हैं। सी.बी.आई ने १५ मई २०१७ को केस दर्ज किया था।

चिदंबरम के खिलाफ दो और मामले देर्ज है। २०१८ में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इतना ही नहीं  चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस डील में भी आरोपी पाया गया है। इनके खिलाफ सी.बी.आई ने २०१७ में एफ.आई.आर दर्ज की थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.