एक देश-एक चुनाव पर विपक्षी पार्टियों की बैठक रद्द

Aazad Staff

Nation

संसद के प्रत्येक सत्र की शुरूआत से पहले उसके सुगम कामकाज के लिहाज से सर्वदलीय बैठक करने की परंपरा रही है। पीएम मोदी ने उन सभी दलों के अध्यक्षों को १९ जून को होने वाली बैठक में आमंत्रित किया है जिनका लोकसभा या राज्यसभा में एक भी सदस्य है।

कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक रद्द कर दी गई है। ये बैठक सुबह १०.३० बजे संससद भवन में होनी थी। इस बैठक में यह तय होना था कि' एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई मीटिंग में जाना है या नहीं। गौर करने वाली बात यह भी है कि यूपी की इस बैठक में तेलुगू देशम पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने आने से इनकार कर दिया था। यूपीए की बैठक के रद्द होने के बाद भी यह सस्पेंस बना हुआ है कि पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में यूपीए शामिल होगा कि नहीं।

बता दें कि मंगलवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने घटक दलों की बैठक हुई थी पर एक राष्ट्र एक चुनाव के मसले पर कोई बात नहीं हुई थी।सोनिया गांधी से मंगलवार को जब इस विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कल बताया जाएगा।

कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार देश में एक साथ सारे चुनाव करवाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा एक साथ सारे चुनाव करवाने का पक्षधर है। पार्टी का तर्क है कि इससे चुनाव में होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। वहीं विपक्ष का तर्क है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मुद्दे अलग-अलग होते हैं दोनों को साथ करवाने से मुद्दों चुनाव नहीं हो सकेगा। साथ ही ग्रामीण परिवेश के चुनाव तो चेहरों पर होते हैं। अगर चुनाव साथ होगा तो पार्टीवाद वहां भी हावी हो जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इस बैठक का बहिष्कार किया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.