योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओपी राजभर किए गए बर्खास्त

Aazad Staff

Nation

योगी के मंत्रिमंडल से ओम प्रकाश राजभर बर्खास्त कर दिए गए है। राजभर ने भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से ओपी राजभर को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। बता दें कि राजभर के अलावा सुभासपा के ७ नेताओं को भी बर्खास्त किया गया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। वह पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री के पद पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार सुबह ही राज्यपाल रामनाईक से उन्हें हटाने की सिफारिश की थी जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी।

इसके अलावा राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राजभर ने पहले भी इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। बता दें, सुभासपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश से ३९ प्रत्याशी उतारे हैं।  सुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और २०१७  के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं।

बता दें कि शनिवार को ओम प्रकाश राजभर ने विवादास्पद बयान देते हुए अपने समर्थकों से कहा है कि अगर भाजपा कार्यकर्ता गलत सूचना फैलाते हैं तो उन्हें जूते मारो। भाजपा ने इस बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक कहा था। राजभर ने घोसी लोकसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान उक्त बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बहरहाल ऐसा पहली बार नहीं है जब ओपी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.