ओम बिड़ला बने लोकसभा के नए स्पीकर, विपक्षी पार्टियों ने भी किया समर्थन

Aazad Staff

Nation

लोकसभा में बुधवार को सांसद सदन के स्पीकर का चुनाव कर लिया गया है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा से भाजपा सासंद ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई विपक्षिय दलों ने समर्थन किया।

संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। प्रोटेम स्पीकर और लोकसभा सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद नए स्पीकर का भी चुनाव हो गया है। राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला को १७वीं लोकसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि मंगलवार को ही उन्होंने अपना नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं भरा था, ऐसे में उनका नाम स्पीकर के लिए चुना जाना तय था। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, एनडीए के सभी दल और अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी ओम बिड़ला के नाम का समर्थन किया। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव रखा और उसके बाद वो उन्हें स्पोटेम स्पीकर के पास लेकर आए और सीट पर बैठाया। इससे पहले उनकी सीट पर प्रोटेम स्पीकर काम कर रहे थे। वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। ५६ वर्षीय ओम बिड़ला (Om Birla) भाजपा की युवा शाखा से जुड़े रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.