NRI को भारत आते ही मिलेगी आधार कार्ड की सुविधा, अब १८० दिन का नहीं करना होगा इंतजार

Aazad Staff

Nation

अब एन.आर.आई (नॉन रेजिडेंट इंडियन) को भारत आते ही आधार कार्ड देने की सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही अब उन्हें १८० दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेश बजट में विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ा एलान किया है। अब एन.आर.आई (प्रवासिय भारतीय) / NRI (Non Resident Indians) को भारत आते ही आधार कार्ड की सुविधा मिलेगी, साथ ही अब उन्हें १८० दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है।

 वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार उन एनआरआई को आधार कार्ड जारी करने पर विचार करेगी, जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्होंने इसके लिए एक मिशन लांच करने का प्रस्ताव दिया, जो भारतीय पारंपरिक कारीगरों और उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा। जहां भी आवश्यकता होगी इनके लिए पेटेंट प्राप्त किए जाएगे।

वित्तमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि १७ पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर का बनाया जाएगा। अभी तक हमारी सरकार ने ४ लाख करोड़ रुपये का कर्ज वसूल लिया है। देश में आर्थिक सुधारों पर जोर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में ३,००० अरब डॉलर की हो जाएगी। पांच साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार १८५० अरब डॉलर था।अब यह २७०० अरब डॉलर हो चुका है। अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था में ५००० अरब डॉलर पर पहुंचने की क्षमता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.