असम में एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट जारी, 40 लाख लोगों को होना बड़ सकता है बेघर

Aazad Staff

Nation

असम में एनआरसी का पहला ड्राफ्ट दिसंबर 2016 में जारी हुआ था

असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का अंतिम ड्राफ्ट आज जारी किया जाएगा। एनआरसी आज दूसरा ड्राफ्ट तैयार करेगी। इसे देखते हुए असम के सात जिलों में धारा 144 लगा दी गई है. असम के बरपेटा, दरं, धुबरी, शोणितपुर, करीमगंज, गोलघाट और दीमा में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। गुवाहाटी के आसपास के 22 अतिसंवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है, सीएपीएफ और सेना के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है।

बता दें कि पहला जारी मसौदे के अनुसार 2 करोड़ 89 लाख 83 हजार 677 लोगों को वैध नागरिक मान लिया गया है। गौरतलब है कि दूसरे ड्राफ्ट के लिए में वैध नागरिकता के लिए 3,29,91,384 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें 40,07,707 लोगों को अवैध माना गया। इस तरह से 40 लाख से ज्यादा लोगों को बेघर होना पड़ेगा। जिन लोगों को बेघर घोषित किया गया है, उनके बारे में कहा जा रहा है कि इनकी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई हो, या फिर वो जो अपनी नागरिकता ठीक से साबित नहीं कर सके हों।

मसौदा जारी होने के बाद एनआरसी के राज्य समन्वयक की ओर से कहा गया है कि यह मसौदा अंतिम लिस्ट नहीं है, जिन लोगों को इसमें शामिल नहीं किया गया है, इस पर अपनी आपत्ति और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.