खंडहर बना नीरव मोदी का १०० करोड़ का आलीशान बंगला

Aazad Staff

Nation

किहिम बीच के नजदीक ३३,००० वर्ग फुट बर १०० करोड़ की लागत से बने बंगले को प्रशासन ने अवैध घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक बंगला अवैध तरीके से समुद्र किनारे बनाया गया था,जिस कारण इसे ध्‍वस्‍त कर दिया गया।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के १०० करोड़ के आलीशान बंगले को शुक्रवार प्रशासन ने चंद सेकेंड में ध्वस्त कर दिया। अलीबाग के किहिम बीच के नजदीक ३३,००० वर्गफीट में बसे इस बंगले को १०० से ज्यादा डायनामाइट छड़ों को रख कर धवस्त कर दिया गया। बंगले को ध्वस्त करने से पहले बंगले के सभी शीशों को तोड़कर मलबे में तब्दील किया गया। बंगले में लगे शीशों को इसलिए हटाया गया क्योंकि विस्फोट के बाद यद‍ी शीशे उड़कर पास के बंगलों में गिरे तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहला विस्फोट सुबह ११.१५ पर किया गया। बता दें कि नीरव मोदी के इस बंगले की लागत १०० करोड़ है। कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले में फर्स्ट फ्लोर पर १००० वर्ग फीट का स्वीमिंग पूल भी है। जानकारों की माने तो नीरव मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन भी बनवाया था।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा नीरव मोदी के इस बंगले को गिराने का आदेश ४ दिसंबर को ही जारी कर दिया गया था। आदेश पर अमल करते हुए बंगले को तोड़ने का पहला चरण २५  जनवरी को शुरू हुआ था। बता दें कि नीरव मोदी को अलीबाग क्षेत्र में ३७६ वर्ग मीटर के प्लॉट पर बंगला बनाने की परमिशन मिली थी, लेकिन उसने १०८१ वर्ग मीटर जगह का घेराव किया। अब सरकार द्वारा इस अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में १४,००० करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी मुख्‍य आरोपी है और देश से फरार है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.