नवजोत सिंह सिद्धू की रैली में महिला ने फेंकी चप्पल, लगे मोदी -मोदी के नारे

Aazad Staff

Nation

नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी प्रचार के दौरान रोहतक में एक रैली को संबोधित कर रहे थे इस दौरान एक महिला ने सिद्धू की तरफ चप्पल फेंक दी। हालांकि चप्पल मंच पर नहीं पहुंची। इतना ही नहीं रैली में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा कर विरोध भी जताया ।

पंजाब के मंत्री और कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू को रोहतक में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। रोहतक में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर खड़े सिद्धू की तरफ अचानक से एक महिला ने चप्पल फेंक दी। इसके अलावा कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। बहरहाल इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की।

इस महिला का नाम जितेंद्र कौर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के पीछे महिला की नाराजगी को वजह बताया है। महिला के अनुसार, 'सिद्धू की दाल भाजपा में नहीं गली तो वह कांग्रेस में आ गए। पहले वह सोनिया और मनमोहन की बुराई करते थे और अब नरेंद्र मोदी की करने लगे हैं।'

रोहतक के गांधी कैंप में हुई इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू यहां कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

जानकारों की माने तो नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे है। सिद्धू का काफिला गुजर जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच हल्की झड़प भी खबर है। जिसके बाद दोनों गुटों को अलग करने के लिए पुलिस को आकर बीच-बचाव करना पड़ा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.