AirStrikes पर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया ये बयान....

Aazad Staff

Nation

वायुसेना द्वारा पाकिस्‍तान में की गई कार्रवाई पर पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी जताई है। भारतीय वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के लिए नवजोत सिंह ने भारतीय सेना को सलाम किया है।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा पाक में कई आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद देश में तमाम बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने वायुसेना और प्रधानमंत्री की  जमकर तारीफ की है।

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भारतीय वायु सेना (IAF) के इस पराक्रम की जमकर तारीफ करते हुए ट्वीट कर कहा है - लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है|  भारतीय वायु सेना की जय हो, जय हिन्द  जय हिन्द की सेना।

यही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने IAF की आतंकी कैंपों पर बमबारी पर दो ट्वीट किए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने दूसरे ट्वीट में लिखा हैः 'सही गलत की जंग में, आप तटस्थ रहने का जोखिम नहीं उठा सकते, आतंकी संगठनों के खिलाफ जंग शुरू हो गई है...शाबाश भारतीय वायु सेना...जय हिंद।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू विवादित टिप्पणी करने के बाद विवादों में आ गए थे। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने निशाना साधा था। यहां तक कि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से कहा था कि सिद्धू को देश की भावना के अनुरूप बयान देना चाहिए।

आपको बता दे की भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह पुलवामा हमले में शहीद हुए ४० से ज्यादा जवानों का बदला आज पाकिस्तान में वायु हमला कर ले लिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर बम गिराए। खबरों के मुताबिक इस हमले में कम से कम २०० से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.